डायरेक्टर की दबंगाई, शिकायत करने पर छात्र-छात्राओं को धमकी से नर्सिंग करना हो जाएगा मुश्किल

नर्सिंग

जयपुर : राजस्थान प्राइवेट नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चौधरी एवं प्रदेश महासचिव संदीप यादव ने बताया कि सोडावास अलवर में संचालित शारदा नर्सिंग कॉलेज कई वर्षों से निर्माणाधीन बिल्डिंग में संचालित है। जिसके अंदर ना तो कोई क्लासरूम की व्यवस्था है न हीं प्रयोगशाला की व्यवस्था है न हीं हॉस्पिटल ड्यूटी की कोई व्यवस्था है। जब छात्र-छात्राएं इसका विरोध करते हैं तो डायरेक्टर संजय यादव द्वारा दबंगाई की जाती है और छात्र छात्राओं को और उनके परिजनों को धमकाया जाता है कि आपको ना तो परीक्षा में बैठने दिया जाएगा नहीं। आपको पास होने दूंगा मेरी बहुत ऊपर तक पहुंच है।

एसोसिएशन के संरक्षक गिरीश पंडित ने चेतावनी दी है कि अति शीघ्र डायरेक्टर संजय यादव के ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाए और संस्था के ऊपर कार्यवाही करें। इसकी शिकायत राजस्थान नर्सिंग काउंसिल, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय और इंडियन नर्सिंग कौंसिल न्यू दिल्ली में की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कल चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *