जयपुर। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को बताया कि राजस्थान सहकारी डेयरी संघ (RCDF) एवं इससे संबंधित जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों में 503 पदों की भर्ती में ईडब्लयूएस(EWS) वर्ग को आवेदन की छूट दी गई है इसके लिए आवेदन की तिथि 11 जून से बढ़ाकर 25 जून तक कर दी गई है। आंजना ने बताया कि राजस्थान सहकार भर्ती बोर्ड के माध्यम से आरसीडीएफ एवं इससे संबंधित जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघों के 20 विभिन्न श्रेणियों में 503 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है।
आवेदन भर्ती के पद
उल्लेखनीय है कि 503 पदों में महाप्रबन्धक के 4, उपप्रबन्धक के 27, सहायक प्रबन्धक के 96, सहायक लेखा अधिकारी का 1, सहायक डेयरी केमिस्ट के 10, बॉयलर ऑपरेटर(I) के 9, बॉयलर ऑपरेटर(II) के 22, कनिष्ठ अभियंता का 1, प्रयोगशाला सहायक के 46 डेयरी तकनीशियन के 31, इलेक्ट्रिशियन के 23, कनिष्ठ लेखाकार/स्टोर सुपरवाईजर के 48, ऑपरेटर(II) के 77, पशुधन पर्यवेक्षक के 7, रेफ्रिजरेशन ऑपरेटर के 20, फिटर के 15, वेल्डर के 6, हेल्पर के 27, डेयरी पर्यवेक्षक(III) के 13 एवं डेयरी प्रयवेक्षक के 20 पद होंगे।
आवेदन कैसे करें
इन पदों पर भर्ती राजस्थान सहकारी भर्ती बोर्ड, जयपुर के माध्यम से की जाएगी। अभ्यर्थी rajcrb.rajasthan.gov.in पर अधिक जानकारी ले सकते हैं। वेबसाइट पर देय निर्धारित तिथि एवं समयावधि में इच्छुक अभ्यर्थी को आवेदन करना होगा।
Read More : असिस्टेंट प्रोफेसर और एसआई :EWS अभ्यर्थी आज से करें ऑनलाइन आवेदन
