गर्भवती महिला की रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर गिरने से हुई मौत

ओवरब्रिज

अलवर : शहर के रेलवे जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज पर अचानक गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि अलवर जंक्शन पर फुट ओवरब्रिज पर बडौदामेव के गंडूरा गांव निवासी एक महिला अचानक गिर गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि महिला परिवार के साथ जयपुर में किराए पर रहते थे। जयपुर से ट्रेन के जरिए अलवर आए। अलवर में जब महिला फुट ओवरब्रिज पर चल रही थी, तब अचानक गिर गई। महिला की मौत हो गई। महिला 8 माह की गर्भवती भी थी। जिसके एक चार साल की बेटी पहले से है।

पुलिस ने पीहर पक्ष को भी मौके पर बुला लिया था। दोनों पक्षों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई। इस कारण महिला का शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। न किसी पक्ष ने कोई शिकायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *