राजस्थान रोडवेज के पेंशनरों को 7वें वेतनमान का लाभ 01 अप्रेल 2022 से देने के आदेश जारी

रोडवेज

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट-2022-23 में रोडेवजकर्मियों को सातवें वेतनमान के लाभ की घोषणा के क्रम में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक संदीप वर्मा ने आज राजस्थान रोडवेज के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरो को संशोधित पेंशन 01.04.2022 से देने के आदेश जारी किये।

राजस्थान रोडवेज मुख्यालय से जारी आदेशानुसार पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरो को संशोधित पेंशन 01.04.2022 से दिया गया है। रोडवेज के 7800 से भी ज्यादा पेंषनरों एवं पारिवारिक पेंषनरो को इसका लाभ मिलेगा। राजस्थान रोड़वेज के पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरो को संशोधित पेंशन 01.04.2022 से किये जाने पर लगभग 05.00 करोड़ रू. का वित्तीय भार आयेगा।

आरएसआरटीसी ऑफिसर्स एसोसिऐशन के महामंत्री सुधीर भाटी ने सातवें वेतनमान् का लाभ रोडवेज पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनरो को संशोधित पेंशन देने पर माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व माननीय परिवहन एवं सड़क सुरक्षा राज्य मन्त्री (स्वतन्त्र प्रभार) बृजेन्द्र सिंह ओला तथा राजस्थान रोडवेज की सीएमडी संदीप वर्मा का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *