राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर की माता देवकुमारी साहिबा के निधन पर लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य लोगों ने किया शोक व्यक्त

देवकुमारी साहिबा

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन सिंह डूंगरपुर की माता देवकुमारी साहिबा के निधन पर देश-प्रदेश विभिन्न नेताओं, पूर्व राजघरानों के सदस्यों, प्रशासनिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों आदि ने स्वयं उपस्थित हो और फोन द्वारा तथा शोक सन्देश प्रेषित कर सांसद हर्षवर्धन सिंह और महारावल महिपाल सिंह को अपनी संवेदनाएं प्रकट की है।

देवकुमारी साहिबा के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव, राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, कैलाश चौधरी, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, राज्य विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता गुलाबचंद कटारिया, बाँसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद कनकमल कटारा, राजसमंद सांसद दीया कुमारी, चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी, उदयुपर सांसद अर्जुन लाल मीणा, कांग्रेस नेता सचिन पायलट, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डा. गिरिजा व्यास, पूर्व सांसद तारा चन्द भगोरा, नगरपरिषद के पूर्व अध्यक्ष के के गुप्ता आदि के अलावा अन्य सांसदों, विधायकों, संभाग एवं जिला के नेताओं आदि ने शोक संवेदना प्रकट की है।

उदयपुर राजघराने के महेन्द्र सिंह मेवाड़,अरविंद सिंह मेवाड़ और लक्ष्यराज सिंह,समर सिंह डूंगरपुर और बीकानेर,जयपुर, जोधपुर, कोटा, जैसलमेर, किशनगढ़, बूंदी, अलवर, बाँसवाड़ा, सेलाना, वाकानेर, राजकोट गुजरात और मैसूर आदि राजघराने के सदस्यों ने भी शोक संवेदना प्रकट की है। महारानी की इकलौती पुत्री कीर्ति कुमारी सिरोही भी दुःखद खबर मिलते ही तत्काल डूंगरपुर पहुँची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *