टोंक रोड पर महर्षि गौतम समाज सेवा समिति के नए कार्यालय का शुभारंभ

टोंक रोड पर महर्षि गौतम समाज सेवा समिति के नए कार्यालय का शुभारंभ

जयपुर। महर्षि गौतम समाज समिति के टोंक रोड़ कार्यालय का आज विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन -1 के प्रदेशाध्यक्ष एवं गौतम छात्रावास के अध्यक्ष राजेश कर्नल एडवोकेट व राजस्थान हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी प्रहलाद शर्मा ने फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया।

इस अवसर पर महर्षि गौतम की पूजन अर्चना तथा सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। समिति के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा मंदाउ व महामंत्री ज्ञान शर्मा ने बताया कि समाज के लिए टोंक रोड पर स्थाई स्थान की व्यवस्था कर यह कार्यालय रघुनाथ पुरी (प्रथम), श्योपुर रोड पर खोला गया है।

कार्यालय उद्घाटन अवसर पर पुरुषोत्तम शर्मा, संतोष शर्मा, अंजनी कुमार शर्मा, महावीर शर्मा, केदार शर्मा, विष्णु कुमार गौतम, राजेन्द्र कुमार शर्मा आदि गणमान्य जन उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *