जयपुर : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 22 सितम्बर को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। शाम 4 बजे बाद यह बैठक होगी। जिसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद मंत्रिपरिषद की भी बैठक बुलाई गई है। गहलोत की एन्जियोप्लास्टी होने के बाद यह पहली कैबिनेट की बैठक होगी।
सियासी हलचल के बीच सीएम फिर से एक्टिव हो गए हैं। कैबिनेट बैठक की तैयारियों को लेकर गहलोत ने कैबिनेट सचिवालय के अफसरों से काफी देर चर्चा की। सभी मंत्रियों को 22 सितम्बर को कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री निवास पहुंचने की सूचना भेज दी गई है। हालांकि बैठक का एजेंडा अभी फाइनल नहीं हुआ है।