मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने पायलट पर निशाना साधा, बोले- क्या नेताओ ने भांग पीकर टिकट बांटी,उमीदवारों की जमानत तक जब्त हो गईं

Chief Minister's advisor Sanyam Lodha targeted the pilot, said - did the leaders distribute tickets by drinking cannabis, even the candidates' security was forfeited | मुख्यमंत्री के सलाहकार संयम लोढ़ा ने पायलट पर निशाना साधा, बोले- क्या नेताओ ने भांग पीकर टिकट बांटी,उमीदवारों की जमानत तक जब्त हो गईं

जयपुर: सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार बने संयम लोढ़ा ने पिछले विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण पर पार्टी के नेताओं पर सवाल उठाया है। लोढ़ा ने जिला प्रभारी महेंद्र चौधरी की मौजूदगी में 2018 के चुनाव में कांग्रेस के टिकट वितरण और पार्टी पदाधिकािरी बनाने की प्रक्रिया पर जमकर निशाना साधाा है।

संयम लोढ़ा ने कहा कि सिरोही और मारवाड़ जंक्शन ऐसी सीटें थीं जहां कार्यकर्ताओं ने आपकी गलती को सुधार दिया और बीजेपी को हरवा दिया। आपके उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई। आपके उम्मीदवार 40 हजार से हारे, 35 हजार से हारे, 30 हजार से हारे। क्या नेता लोग ने भांग पीकर टिकट बांटे थे?

कांग्रेस जिसके बूथ से हारी वे पदाधिकारी बन जाते हैं
मुख्यमंत्री के सलाहकार लोढ़ा ने आगे कहा कि यहां चप्पे चप्पे में जिले में कांग्रेस है। पदाधिकारी बनाने से पहले उनके बूथ का रिजल्ट मंगवाओ कि उनके बूथ का रिजल्ट क्या है? जिनके बूथ पर ही कांग्रेस 300-300 वोट से पीछे रह जाती है वही कांग्रेस के पदाधिकारी बनकर आ जाते हैं। कमजोरियां ​निकालनी है तो रिकॉर्ड सामने रखो और फिर फैसले करो। यहां कांग्रेस के लिए खड्डा खोदकर वहां नेताओं के साथ फोटो खिंचवाते हैं। हम तो जो हैं वहीं रहेंगे। बीजेपी को ठिकाने लगाने 24 घंटे काम करेंगे।

पायलट की तरफ सयंम लोढ़ा का इशारा
2018 के विधानसभा चुनाव में सयंम लोढ़ा का सिरोही से कांग्रेस ने टिकट काट दिया था। उनकी जगह जीवाराम आर्य कांग्रेस उम्मीदवार थे। उस समय प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट थे। टिकट वितरण में उनकी बड़ी भूमिका थी। संयम लोढ़ा ने कांग्रेस का टिकट कटने पर बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीता। अब लोढ़ा ने 2018 को याद करते हुए पायलट पर नाम लिए बिना तंज कसा है।

कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह देवड़ा का पलटवार
लोढ़ा के बयान पर कांग्रेस नेता कुलदीप सिंह देवड़ा ने पलटवार किया है। देवड़ा ने कहा कि संयम लोढ़ा 2018 में नेताओं पर भांग पीकर टिकट बांटने का आरोप लगा रहे हैं। वे यह बताएं कि जिला परिषद और पंचायत समिति के टिकट बांटते वक्त उन्होंने कौनसा नशा कर रखा था। संयम लोढ़ा ने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में गलत टिकट बांटकर कांग्रेस का भट्टा बैठा दिया। उन्होंने कहा कि संयम लोढ़ा ने जिले में जितने जिला परिषद टिकट बांटे केवल 4 जीते।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *