जोधपुर-पाली हाईवे पर सामने से आ रहे ट्रक से टकराते ही लगी आग, साथी ने कूदकर बचाई जान

ट्रक

पाली : जोधपुर-पाली हाईवे पर गुडा एंदला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया। आग इतनी भयंकर थी कि ड्राइवर को बचने का मौका ही नहीं मिला। साथी ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। इस दौरान एक घंटे हाईवे पर ट्रैफिक जाम रहा।

शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे दो ट्रकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। केबिन में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। गुड़ा एंदला SHO रविन्द्रपाल सिंह ने बताया कि टाइल्स से भरा एक ट्रक हाईवे पर अपेक्स होटल के निकट टकरा गया। आग लगते ही ड्राइवर का साथी जान बचाकर नीचे कूद गया। टोंक जिले के बीसलपुर निवासी 35 वर्षीय ट्रक चालक ओमप्रकाश पुत्र केसरलाल गुर्जर क्षतिग्रस्त ट्रक में फंस गया। आग इतनी तेजी से फैली कि वह बच न सका। धमाके के साथ आग की लपटें हाईवे पर दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *