भाजपा की न्याय यात्रा: दौसा-करौैली बॉर्डर पर रोके गए तेजस्वी सूर्या, पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद छोड़ा

krauli66 1649845650 e1649853065274

दौसा: राजस्थान में करौली के दंगा पीड़ितों से मिलने के लिए निकाली गई भाजपा की न्याय यात्रा करौली पहुंचने से पहले ही रोक दी गई। इसके बाद दौसा-करौली बॉर्डर पर जमकर बवाल हो गया। पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। भाजपा नेता नहीं माने तो पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया व सांसद मनोज राजौरिया को हिरासत में ले लिया है। भाजपा नेताओं को मेहंदीपुर बालाजी मोड़ पर मंगलम मिड-वे में ले जाकर छोड़ दिया गया। इससे पहले सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे सूर्या को करौली बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। करौली जाने के लिए अड़े सूर्या व अन्य नेता बॉर्डर पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस की समझाइश के बाद भी जब वह नहीं उठे तो उन्हें हिरासत में लिया गया।

kraulu 1649837686

सूर्या बोले- हिंदू समाज के साथ अन्याय हुआ

दौसा-करौैली बॉर्डर पर रोके गए तेजस्वी सूर्या ने कहा- करौली में पूरी तरह हिंसक हालात बने हुए हैं, हिंदू समाज के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कहा कि हमने प्रण लिया है या तो करौली जाएंगे या जेल जाएंगे। इसके साथ ही वे निर्दोष को मामले में नहीं फंसाने, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, पीड़ितों को मुआवजे देने की मांग कर रहे हैं। सड़क पर धरने पर बैठने के बाद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की ओर से समझाइश की गई।

krauli55 1649845379

BJYM कार्यकर्ताओं ने निकाली न्याय यात्रा

इससे पहले तेजस्वी सूर्या ने जयपुर में कहा कि- राजस्थान में कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है। संवैधानिक तरीके से कानून व्यवस्था मेंटेन करना सरकार की जिम्मेदारी है। इसमें गहलोत सरकार पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। गैर कानूनी तरीके से तुष्टीकरण की राजनीति की जा रही है। इसके खिलाफ और हिन्दू समाज को करौली में विश्वास दिलाने के लिए पूरे प्रदेश से भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) कार्यकर्ताओं ने न्याय यात्रा निकाली।

sms meet 1649829968 1

घायलों से मिले सूर्या

जयपुर पहुंचने पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, तेजस्वी सूर्या और राजस्थान बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु शर्मा SMS हॉस्पिटल पहुंचकर हिंसा में घायल हुए मरीजों से मिले। धौलपुर में कांग्रेस विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा द्वारा से कथित रूप से पीटे गए बिजली विभाग के एई एन हर्षादिपति से भी मुलाकात की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *