अलवर में मेडिकल स्टोर दुकानदार ने दवाई के पैसे मांगे तो बदमाशों ने कर दी फायरिंग, भागकर बचानी पड़ी जान

अलवर में मेडिकल स्टोर दुकानदार ने दवाई के पैसे मांगे तो बदमाशों ने कर दी फायरिंग, भागकर बचानी पड़ी जान

अलवर: जिले में मेडिकल स्टोर संचालक को ग्राहक से दवाई के पैसे मांगना महंगा पड़ गया। यहां गुस्साए बदमाशों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में बाल-बाल बचे दुकानदार को बदमाशों ने पत्थर भी मारे और मारपीट भी की। दुकानदार वहां से किसी तरह अपनी जान बचाकर भागा। इस दौरान घटना में बीच बचाव करने आए पड़ोस के दुकानदार के साथ भी बदमाशों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना के बाद युवक ने पुलिस को सूचना दी। यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात बानसूर के होलावास टीबा गांव की है। यहां पीड़ित लोकश जाट मेडिकल स्टोर संचालित करता है। उसने बताया कि एक युवक श्रीराम मीणा दुकान से साढ़े 500 रुपए की दवाई लेकर गया था। जब उसने रुपए मांगे तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद आरोपी श्रीराम मीणा तीन अन्य युवक अंकित जाट, लालाराम यादव और अंकित जाट के साथ हथियार लेकर लोकेश जाट के मेडिकल स्टोर पर पहुंचा और फायरिंग कर दी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया, लेकिन चारों आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

फायरिंग की आवाज सुनकर पड़ोस का ई-मित्र दुकान संचालक बीच-बचाव करने आया तो बदमाशों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया। बदमाशों ने इसके बाद दुकानों में पत्थर फेंके और सभी कांचों को तोड़कर दहश्त फैलाने का भी प्रयास किया।

गांव में हुई फायरिंग की घटना से ग्रामीणों में दहश्त है और स्थानीय लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास पूछताछ प्रारंभ की और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों तलाश शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *