अजमेर: शहर के जीसीए चौराहा पर देर रात कार ने असंतुलित होकर फुटपाथ पर अलाव ताप रहे युवक को चपेट में ले लिया। इस दौरान हादसे का शिकार युवक जख्मी हो गया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने कार के शीशे तोड़ दिए। कार में सवार युवक मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलने पर पहुंची क्लॉक टावर थाना पुलिस ने कार को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। लोगों के मुताबिक कार चालक व दो अन्य नशे में थे।
