पायलट का कांग्रेस में दम घुट रहा है, भाजपा ही उनके लिए सही विकल्प – डॉ. किरोड़ी लाल

पायलट

जयपुर : राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसने एक बार फिर से राजस्थान की सियासत को गरमा दिया है। किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि कांग्रेस में पायलट का दम घुट रहा है, उनके लिए भाजपा ही सही विकल्प है।

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कांग्रेसी नेताओं के सरकार को अस्थिर करने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पायलट का कांग्रेस में दम घुट रहा है। भाजपा में आकर स्वछंद विचरण पायलट करें। उन्होने कहा कि दबाने-डराने वाली कांग्रेस में पायलट का क्या काम हैं। हमारे लिए पायलट मेहमान हैं। पायलट खुद 19 लोगों को दिल्ली धर ले गए थे। हम नहीं खुद पीसीसी के पूर्व अध्यक्ष मेहमान बनकर आ रहे थे। घर आए मेहमान को कौन मना करता है। अभी आएंगे तो हम स्वागत करेंगे।

वहीं, टोंक जिले को रेल की सौगात के चुनावी वादे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पायलट ने कहा था कि यहां एयरपोर्ट बनाएंगे, रेल लाएंगे, जब रेल नहीं ला पा रहे है। तो ऐसी सरकार में रहने से फायदा क्या है। उन्होंने कहा कि वो अगर टोंक की जनता का भला चाहते है तो रेल के लिए सरकार से मांग करे। नहीं तो फिर मेरे साथ कंधा मिलाकर सड़क पर उतरे।

किसान आंदोलन भटक गया
राजधानी दिल्ली की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सांसद किरोडी लाल ने कहा कि किसान आंदेलन पूरी तरह से भटक गया है। किसान राजनीतिक दलों के हथियार बन गए है। सरकार सारे समझौते करने को तैयार थी, लेकिन जो लालकिले पर चढ़कर हिंसा करे, वो गलत है। गांधी के देश में हिंसा नहीं चल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *