लोकसभा अध्यक्ष ने पशुपति को दी LJP नेता की मान्यता, चिराग को झटका

नई दिल्ली: LJP में उठे सियासी घमासान के बीच सोमवार देर शाम लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सांसद पशुपति पारस को LJP के संसदीय दल के नेता के तौर पर मान्यता दे दी। अब पशुपति पारस आधिकारिक तौर पर एलजेपी के ससदीय दल के नेता बन गए हैं।

आपको बता दें कि दिवंगत नेता रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति पारस के नेतृत्व में एलजेपी के छह सांसदों में से पांच सांसदों ने पार्टी से बगावत कर दी है। सभी ने चिराग पासवान को किनारे करते हुए पशुपति को अपना नेता चुना और इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा था। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें संसदीय दल के नेता के रूप मे मान्यता दी।

यह भी देखे : चाचा पशुपति पारस के घर पहुंचे चिराग पासवान, 20 मिनट बाद मिली एंट्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *