नई दिल्ली : कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह क्लब हाउस चैट करके बुरी तरह फंसते नजर आ रहे हैं। क्लब हाउस चैट के दौरान आर्टिकल 370 पर बयान को लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है। दरअसल, दिग्विजय सिंह का क्लब हाउस चैट का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि कांग्रेस अगर सत्ता में आती है तो जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को फिर से बहाल करने पर विचार करेंगे। दावा किया जा रहा है कि दिग्विजय सिंह के क्लब हाउस चैट के दौरान पाकिस्तानी पत्रकार भी शामिल थे और पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल से जवाब में ही दिग्विजय सिंह ने ऐसा कहा है।
In a Club House chat, Rahul Gandhi’s top aide Digvijaya Singh tells a Pakistani journalist that if Congress comes to power they will reconsider the decision of abrogating Article 370…
Really? यही तो पाकिस्तान चाहता है… pic.twitter.com/x08yDH8JqF
— Amit Malviya (@amitmalviya) June 12, 2021
वास्तव में यही तो पाकिस्तान चाहता है : मालवीय
भाजपा नेता और पार्टी के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने दिग्विज सिंह के कथित क्लब हाउस चैट का ऑडिया जारी किया है। अमित मालवीय ने क्लब हाउस चैट का एक हिस्सा ट्विटर पर शेयर किया और लिखा, ‘क्लब हाउस चैट में, राहुल गांधी के शीर्ष सहयोगी दिग्विजय सिंह एक पाकिस्तानी पत्रकार से कहते हैं कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो वे आर्टिकल 370 को निरस्त करने के फैसले पर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में यही तो पाकिस्तान चाहता है।
Congress’s first love is Pakistan.
Digvijay Singh conveyed Rahul Gandhi’s message to Pakistan.
Congress will help Pakistan in grabbing Kashmir. pic.twitter.com/eYl3cnzYo0
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) June 12, 2021
दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया : गिरिराज सिंह
इधर, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस ऑडियो चैट को ट्वीट करते हुए दिग्विजय सिंह पर हमला बोला है। संबित पात्रा ने ट्विटर पर लिखा- ‘दिग्विजय सिंह ने आर्टिकल 370 बहाल करने पर पुनर्विचार की बात कही। उन्होंने हिन्दू कट्टरपंथी का जिक्र किया। कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस है।’ वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी वायरल चैट को ट्वीट करते हुए लिखा, ”कांग्रेस का पहला प्यार पाकिस्तान है। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी का संदेश पाकिस्तान तक पहुंचाया है। कांग्रेस कश्मीर को हथियाने में पाकिस्तान की मदद करेगी।’