हरिद्वार। उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी हरिद्वार (उत्तराखंड सरकार) द्वारा संपूर्ण प्रदेश में संस्कृत मास के अवसर पर विभिन्न विषयों पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया जा रहा है। आयोजित व्याख्यानमाला के क्रम में 29 अगस्त 2021 रविवार को मध्यान्ह 3:30 बजे से व्याख्यानमाला/संस्कृतसंगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसका विषय है “ज्योतिषशास्त्रस्य वैज्ञानिकं महत्वम् “। इस विषय पर प्रख्यात ज्योतिर्विद् श्री लाल बहादुर शास्त्री केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई देहली के वास्तु विभाग के सहायकाचार्य डॉ॰ प्रवेश व्यास सहित अनेक विद्वानों का व्याख्यान होगा। इस अवसर पर आपकी उपस्थिति प्रार्थनीय है।
संगोष्ठी गूगल मीट के माध्यम से होगी
Join with Google Meet: https://meet.google.com/hhn-acpk-yud
