वेस्ट यूपी में भाजपा को झटका : विधायक अवतार भड़ाना RLD में शामिल, जेवर सीट से लड़ेंगे चुनाव

भड़ाना

मेरठ : भाजपा से मीरापुर के मौजूदा विधायक और चार बार सांसद रहे अवतार सिंह भड़ाना बुधवार को आरएलडी में शामिल हो गए। दिल्ली में रालोद मुखिया जंयत चौधरी के साथ मिलकर भाजपा नेता ने रालोद ज्वाइन की। इस विधानसभा चुनाव में अब वह गुर्जर बाहुल्य इलाके गौतमबुद्धनगर की जेवर सीट से चुनाव लड़ेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के दूसरे दिन भाजपा को गुर्जर बिरादरी में बड़ा झटका लगा है। 10 फरवरी को वेस्ट यूपी में चुनाव हैं।

हरियाणा के रहने वाले 8 वीं पास अवतार सिंह भड़ाना 64 साल के हैं। उनका राजनीतिक सफर लंबा है। कांग्रेस के टिकट वह फरीदाबाद से 3 बार और मेरठ से एक बार सांसद रहे चुके हैं। 2017 में भाजपा से मुजफ्फरनगर की मीरापुर विधानसभा सीट पर उन्होंने विधानसभा का चुनाव लड़ा और बहुत कम वोटों से वह चुनाव जीत सके। योगी सरकार में वह अपनी अनदेखी मानते रहे। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने हरियाणा की फरीदाबाद सीट से कांग्रेस के सिंबल पर लोकसभा का चुनाव लड़ा और हार गए।

वेस्ट यूपी में 15 सीटों पर गुर्जरों का वोट बैंक मजबूत है। 2017 से ही वह प्रदेश सरकार में मंत्री बनने की दौड़ में थे। लेकिन वेस्ट यूपी से किसी भी गुर्जर नेता को मंत्रीमंडल में शामिल नहीं किया। सम्राट मिहिर भोज के नाम पर गौतमबुद्धनगर में हुए विवाद के बाद गुर्जर बिरादरी भी भाजपा से छिटकने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *