मध्यप्रदेश के भिंड में वायुसेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट घायल

मध्य प्रदेश के भिंड में वायुसेना का एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट घायल

भिंड: मध्यप्रदेश के भिंड में वायुसेना का एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया. इस घटना में पायलट घायल हो गया। एसपी मनोज कुमार ने इस बात की जानकारी दी। वायुसेना के एयरक्राफ्ट ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। जो भिंड इलाके से गुजरते वक्त दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एसपी ने बताया कि विमान जिले के मनकाबाग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। मिराज 2000 का पायलट सुरक्षित है। हादसे के बाद विमान में आग लग गई।

वायुसेना के अधिकारी ने बयान में कहा कि मिराज 2000 विमान में आज सुबह सेंट्रल सेक्टर में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का अनुभव हुआ। पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *