Headlines

Jammu Kashmir : सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों को किया ढेर

Jammu Kashmir

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के अनंतनाग इलाके में मंगलवार को सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने लश्कर के 3 आतंकियों को मार गिराया। इससे पहले कोकेरनाग के वाइलू में लश्कर-ए-तैय्यबा के 3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) पुलिस के आईजी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने लश्कर के आतंकियों को घेराबंदी कर ली थी। दोनों ओर से फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में तीनों को ढेर कर दिया गया।

इस महीने आतंकी मुठभेड़ की यह तीसरी घटना
  1. 6 मई को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ के बाद तीन आतंकवादी मारे गए थे और एक अन्य आतंकवादी ने आत्मसमर्पण किया था।
  2. 4 मई को उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के नाथीपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *