Central vista project : दिल्ली हाईकोर्ट कल करेगा मामले पर सुनवाई

Delhi HighCourt

नई दिल्ली : कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट (Central vista project) पर रोक लगाने की मांग तेज होती जा रही है। दिल्ली हाईकोर्ट में सोमवार को इस पर रोक लगाने की मांग को लेकर याचिका लगाई गई। हाईकोर्ट ने इस मामले पर सुनवाई के लिए मंगलवार का समय दिया है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में ऐसी ही एक अर्जी लगाई गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में फिलहाल दखल देने से मना कर दिया था। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा था कि वह हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई आग्रह करे।

विपक्ष भी कर रहा है विरोध

विपक्षी दल नए संसद भवन, सरकारी ऑफिस और प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने का विरोध करते रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस प्रोजेक्ट का यह कहते हुए विरोध किया कि महामारी के दौरान इसको रोक दिया जाना चाहिए। ऑक्सीजन, वैक्सीन और दवाओं की किल्लत है। पिछले दिनों राहुल गांधी ने सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को गैरजरूरी बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *