अखिलेश बोले हम लगवाएंगे भारत सरकार की वैक्सीन, भाजपा के टीके के थे खिलाफ

लखनऊ: देश में कल केंद्र ने कोरोना महामारी के खिलाफ जारी इस जंग में वैक्सीनेशन को रफ्तार तेज करने के लिए नई नीति का ऐलान किया। केंद्र सरकार की नई नीति की घोषणा के बाद अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इन्हीं बयान में से एक अब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का बयान सामने आया है। हम ‘भाजपा’ के टीके के ख़िलाफ थे पर ‘भारत सरकार’ के टीके का स्वागत करते हुए हम भी टीका लगवाएंगे। टीके की कमी से जो लोग लगवा नहीं सके थे उनसे भी लगवाने की अपील करते हैं।

 

बता दें कि जनवरी में जब टीकाकरण की शुरुआत हुई थी, तब अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि उन्हें बीजेपी के टिके पर भरोसा नहीं है। जब हमारी सरकार आएगी तो सभी को मुफ्त में वैक्सीनेसन करवाएंगे।

बीते दिन मुलायम सिंह ने लगवाई थी वैक्सीन

दरअसल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का ये बयान तब आया, जब बीते दिन समाजवादी पार्टी के संरक्षक और अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव की वैक्सीन लगवाते हुए की तस्वीर सामने आई थी। इसी के बाद से सियासत ने जोर पकड़ लिया।

इसी के बाद से भाजपा ने अखिलेश यादव पर तंज कसना शुरू कर दिया, बीजेपी के तमाम नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के वैक्सीन लगवाने का स्वागत किया और साथ ही कहा कि उम्मीद है कि अखिलेश यादव और सपा कार्यकर्ता भी अब टीका लगवाएंगे।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तो ट्वीट कर लिखा था कि मुलायम सिंह यादव के टीके लगवाना प्रमाण है कि अखिलेश यादव द्वारा वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाई गई, इसके लिए अखिलेश जी को माफी मांगनी चाहिए। केशव मौर्य के अलावा बीजेपी के अन्य बड़े नेताओं ने भी समाजवादी पार्टी को घेरा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *