कुंभ के दौरान कोरोना टेस्ट में फर्जीवाड़े का आरोप, जांच के लिए DM ने बनाई समिति

हरिद्वार : हरिद्वार में संपन्न हुए कुंभ 2021 के दौरान स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों की कोरोना जांच में बड़े फर्जीवाड़े के आरोप लगे हैं। कोरोना टेस्ट को लेकर लगे आरोप पर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। हरिद्वार के जिलाधिकारी (डीएम) सी रविशंकर ने आरोप की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन कर दिया है। डीएम ने समिति ने से 15 दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

सीडीओ सौरभ गहरवार को सौंपी गई जांच टीम की कमान

तीन सदस्यीय जांच टीम की कमान सीडीओ सौरभ गहरवार को सौंपी गई है। हरिद्वार के डीएम सी रविशंकर ने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चाहे वह कितना भी बड़ा अधिकारी या कर्मचारी क्यों न हो। उन्होंने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। लैब पर लगे आरोप सही पाए गए तो अन्य सभी लैब की ओर से दिए गए आंकड़ों की भी जांच कराई जाएगी।

आरोप है कि कुंभ मेले के दौरान आने वाले तीर्थ यात्रियों और साधु-संतों का बड़े पैमाने पर कोरोना टेस्ट किया गया था लेकिन इसके नाम पर निजी लैब की ओर से फर्जीवाड़ा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *