Headlines

फिर बढे पेट्रोल-डीजल के दाम : पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल में 80 पैसे की बढ़ोतरी

जयपुर : पांच राज्यों में चुनाव खत्म होने के साथ ही एक बार फिर महंगाई का दौर शुरू हो गया है। 6 दिनों में शनिवार को चौथी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया। इसके बाद जयपुर में पेट्रोल प्रति लीटर की कीमत 87 पैसे बढ़कर 110 रुपए 56 पैसे पहुंच गई। जबकि डीजल प्रति लीटर की कीमत 80 पैसे बढ़कर 93 रुपए 97 पैसे प्रति लीटर पर पहुंच गई है। इससे पहले सोमवार को पेट्रोल 87 और डीजल 88 पैसे, मंगलवार को पेट्रोल 82 और डीजल 65 पैसे और गुरुवार को पेट्रोल 88 और डीजल 82 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था। ऐसे में लगातार तेल के दामों में हुए इजाफे ने आम आदमी के लिए परेशानी बढ़ा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *