नई दिल्ली : हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) पवन मुंजाल के घर और ऑफिस पर इनकम टैक्स (IT) डिपार्टमेंट ने आज सुबह रेड की है। बताया जा रहा है कि उनके घर और गुड़गांव स्थित ऑफिस पर सुबह से ही सर्चिंग चल रही है। मुंजाल के खिलाफ आरोप है कि उन्होंने अपने अकाउंट में बोगस खर्च दिखाए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट इसी को लेकर छापेमारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, IT टीम को जो संदेहजनक खर्च मिले हैं, उसमें कुछ इनहाउस कंपनियों के भी हैं।
छापेमारी की बात सामने आने के बाद कंपनी के शेयर 2% तक गिर चुके हैं। बीते एक हफ्ते में हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में 1% की गिरावट आई है। एक महीने में शेयर 11% टूटा है। इस साल में अभी तक शेयर्स ने 4% का निगेटिव रिटर्न दिया है। इसके अलावा मार्च 2021 के मुकाबले मार्च 2022 तक शेयर में 23% की गिरावट आ चुकी है।
