नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां देर रात झुग्गियों में आग लग गई। हादसे में 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक आग लगने के तुरंत बाद घटना की सूचना दमकर विभाग को दी गई। आननफानन में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
दिल्ली फायर ब्रिगेड के मुताबिक ये घटना बीती रात हुई। उन्हें सूचना मिली थी कि गोकुलपुरी में आग लग गई है। सूचना पाकर तत्काल प्रभाव से टीमें मौके पर पहुंचीं। आग को काबू करने के प्रयास किए गए। इस दौरान फायर सर्विस को 7 जले हुए शव मिले। दिल्ली दमकल विभाग ने इन 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि सुबह सुबह ये दुखद समाचार सुनने को मिला है। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।
