Headlines

भीनमाल से बीजेपी MLA पूराराम ने कहा- SHO को किडनेपिंग मामले में फोन लगाया तो बोला भांग पी रहा हूं, फिर कहा- अफीम खा रहा हूं

भीनमाल से बीजेपी MLA पूराराम ने कहा- SHO को किडनेपिंग मामले में फोन लगाया तो बोला भांग पी रहा हूं, फिर कहा- अफीम खा रहा हूं

जयपुर: विधानसभा में पुलिस और जेल की अनुदान मांगों पर बहस चल रही है। अनुदान मांगों पर बहस के दौरान भीनमाल से बीजेपी एमएलए पूराराम चौधरी ने कहा कि पुलिस निरंकुश होकर काम कर रही है। भीनमाल क्षेत्र में एक लड़की का अपहरण हुआ। जब मैंने एसएचओ को फोन किया तो उसने मुझे जवाब दिया कि आज शिवरात्रि है, भांग पी रहा हूं, मामले को बाद में देखेंगे। दूसरे दिन फोन किया तो बोला अफीम खा रहा हूं। एसएचओ का यह तरीका है जवाब का। जिस लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला था, उसमें पुलिस आरोपियों को बचा रही है।

पूराराम ने कहा- पुलिस ने नाकाबंदी में मेरे साथ विधायक के तौर पर परिचय देने के बावजूद सही बर्ताव नहीं किया। मुझसे कहा कि नाकाबंदी है, आपने या आपके ड्राइवर ने शराब पी रखी है। मैं पहले शराब पीता था, अब आप मेडिकल करा लीजिए बहुत साल से शराब नहीं पी रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *