Headlines

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जयपुर पहुंची, एयरपोर्ट पर सीएम गहलोत ने किया स्वागत

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जयपुर पहुंची, एयरपोर्ट पर सीएम गहलोत ने किया स्वागत

जयपुर: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज जयपुर पहुंची जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रियंका गांधी सीधे होटल रामविलास पहुंची है। जहां वे एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करेंगी तथा रात्रि विश्राम जयपुर में ही करेगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी का यह जयपुर दौरा उत्तर प्रदेश और पंजाब चुनाव के बाद सरकार को लेकर कांग्रेस के विधायकों की बाड़ी बंदी को लेकर रूपरेखा तय करने के लिए हुआ है।

इसके साथ ही सूत्रो के अनुसार प्रियंका गांधी दौरे के दौरान ही राजस्थान में बोर्ड और निगमो में शेष बचे की नियुक्ति को लेकर भी चर्चा हो सकती है। प्रियंका गांधी कल सवेरे 8:00 बजे लखनऊ के लिए रवाना होगी ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *