जयपुर: हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार डॉ. देव स्वरूप को सौंपा गया है। राज्यपाल कलराज मिश्र ने सोमवार को इस बारे में आदेश जारी किया। उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति ओम थानवी का कार्यकाल सोमवार को पूरा हो गया।
राज्यपाल मिश्र ने एक आदेश जारी कर हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार अग्रिम आदेशों तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर विधि विश्वविद्यलालय के कुलपति डॉ. देव स्वरूप को प्रदान किया है।
