Headlines

दर्दनाक मौत : लोक परिवहन की बस ने तीन चचेरे भाइयों को रौंदा, बस ने तीनो को 50 फीट तक घसीटा

दर्दनाक मौत : लोक परिवहन की बस ने तीन चचेरे भाइयों को रौंदा, बस ने तीनो को 50 फीट तक घसीटा

जयपुर: जयपुर-आगरा हाईवे पर लोक परिवहन की बस ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। बस तीनों युवकों को 50 फीट तक घसीटते ले गई। इस भयानक हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक तीनों चचेरे भाई है। तीनों शादी समारोह में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे।

ये हादसा आगरा रोड पर मोहनपुरा पुलिया के पास गुरुवार दोपहर हुआ। हादसे में पावटा निवासी पंकज बैरवा(20), हीरालाल बैरवा(28) और अजय बैरवा(18) की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि लोक परिवहन की बस तेज स्पीड में आ रही थी। तीनों युवक दौसा से बस्सी की तरफ आ रहे थे। इस दौरान बाइक सवार युवकों ने अचानक से स्पीड कम की और टर्न लेने की कोशिश की। ऐसे में बस ने तीनों को चपेट में ले लिया। पहली बार में टक्कर लगते ही एक बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरा। इसके बाद बस तीनों को घसीटते हुए डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि मोहनपुरा पुलिया के पास पूर्व में भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। मुख्य सड़क पर बनाए गए डिवाइडर के कारण यहां पर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं।

दौसा शादी से आ रहे थे
बस्सी पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक रिश्ते में भाई लगते हैं। हीरालाल बैरवा के साले की दौसा में शादी थी। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर दौसा से पावटा लौट रहे थे। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पावटा में कोहराम मच गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *