Headlines

एलिवेटेड रोड बनी जान की दुश्मन: सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत

1 mar 11 1646120539

जयपुर: जयपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों देर रात एलिवेटेड रोड से जा रहे थे। इस दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मारी दी। मौके से गुजर रहे लोगों ने दोनों युवकों को सड़क पर पड़ा देख एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान पुरानी बस्ती नाहरगढ़ रोड निवासी कपिल खटाना उर्फ विक्कू और मोहित शर्मा की मौत हो गई है। कपिल की दो महीने बाद शादी थी।

सड़क दुर्घटना में 32 साल के कपिल खटाना की मौत से पूरा परिवाद सदमे में आ गया है। कपिल की शादी 28 अप्रैल को ही जयपुर की ही एक लड़की से होने वाली थी। दरअसल, देर रात कपिल सोडाला में रह रहे अपने दोस्त मोहित शर्मा का घर छोड़ने के लिए जा रहा है। इस दौरान हादसा हो गया। मौके पर खून भी फैला मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *