Headlines

मातृ शक्ति फाउंडेशन ने गायत्री महायज्ञ के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

मातृ शक्ति फाउंडेशन ने गायत्री महायज्ञ के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

जयपुर। गायत्री शक्ति पीठ ब्रह्मपुरी के तत्वावधान में रविवार को मुरलीपुरा के गौड़ विप्र भवन में मातृशक्ति फाउंडेशन का वार्षिकोत्सव गायत्री महायज्ञ के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने विश्व शांति औऱ कोरोना महामारी में दिवंगत हुए लोगों की आत्मशांति के लिए आहुति अर्पित की। व्यासपीठ से महेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मातृशक्ति का स्थान सर्वोपरि है।

हमारी ऋषि परंपरा में मां को सबसे प्रमुख स्थान।  ऐसे में महिलाओं और महिला संगठनों को आगे आकर कमजोर वर्ग की महिलाओं को ऊपर उठाना चाहिए ताकि वह स्वावलंबी बनकर स्वाभिमान के साथ जीवन जी सके। संस्था अध्यक्ष सुनीता भारद्वाज ने बताया कि संस्था दो वर्षो से सामाजिक एवं महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।

मातृ शक्ति फाउंडेशन ने गायत्री महायज्ञ के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

अब यह कार्य औऱ अधिक गति से किया जाएगा।संस्था गर्भवती महिलाओं के पुंसवन संस्कार करवाएगी। संस्था की महामंत्री पिंकी गुप्ता, कोषाध्यक्ष मानसी गुप्ता, मालती शर्मा, ममता शर्मा एवं अन्य ने मुख्य अतिथि विप्र कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष मंजू शर्मा का संस्था के  पदाधिकारी  पिंकी बंसल, सीमा गोयल, बिंदु सेन, अंजू शर्मा ,मंजू शर्मा, रेनू कँवर, सुमन कंवर, निशा कानूनगो ,सविता खंडेलवाल के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। इससे पूर्व वेदमाता मां गायत्री और गुरु सत्ता का षोडशोपचार पूजन किया गया। अग्नि प्रज्वलित कर गायत्री एवं महामृत्युंजय मंत्र के साथ आहुतियां अर्पित की गई। भगवान सहाय में गुरु वंदना और प्रज्ञा गीतों की भाव पूर्ण प्रस्तुति दी। एक बुराई छोड़ने और एक अच्छाई ग्रहण करने के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *