नई दिल्ली : भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच भारत ने 62 रन से जीत लिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 137 रन ही बना पाई। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत और श्रीलंका के बीच लखनऊ में खेले गए पहले टी-20 मैच में दिनेश चंडीमल का विकेट लेने के बाद रवींद्र जडेजा ने पुष्पा स्टाइल में जश्न मनाया। उन्होंने ऐसा 10वें ओवर में चंडीमल का विकेट लेने के बाद किया। जडेजा की बॉल पर ईशान किशन ने चंडीमल को स्टंप किया। इसके बाद जडेजा हाल ही में आई अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के डायलॉग ‘मैं झुकेगा नहीं’ की कॉपी करते नजर आए। इस फिल्म ने धूम मचा रखी है। क्रिकेट जगत में कई खिलाड़ी विकेट लेने के बाद इस अंदाज में जश्न मना चुके हैं। इनमें वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो का नाम भी शामिल है।
चेन्नई सुपर किंग्स और इंडियन क्रिकेट टीम ने भी अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जडेजा का ‘मैं झुकेगा नहीं’ वाला अंदाज शेयर किया है।
http://https://www.instagram.com/p/CaXb3OaA5oR/?utm_source=ig_web_copy_link
