Headlines

CBSE 2nd term Exams : 26 अप्रैल से ऑफलाइन मोड में होंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

CBSE

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं और 12वीं के 2nd term के एग्जाम 26 अप्रैल से होंगे। हालांकि 10th और 12th की परीक्षाओं की डेटशीट बाद में आएगी। खास बात ये है कि परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। CBSE के परीक्षा नियंत्रक सनयाम भारद्वाज ने बताया कि बोर्ड ने विभिन्‍न पक्षों से चर्चा और कोविड-19 की स्थिति को ध्‍यान में रखते हुए सेकंड टर्म बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला किया है।

उन्‍होंने बताया कि सैद्धांतिक परीक्षाएं 26 अप्रैल से प्रारंभ होगी। कक्षा 10 और 12 के लिए डेटशीट जल्‍द ही जारी की जाएगी और यही CBSE की वेबसाइट cbse.nic.in पर उपलब्‍ध होगी।’ टर्म-2 की परीक्षाओं में स्‍टूडेंट्स को objective and subjective दोनों तरह के प्रश्‍नों के जवाब देने होंगे। टर्म-1 पेपर में केवल objective या multiple-choice type के प्रश्‍न थे। परीक्षा के लिए CBSE, सैंपल पेपर के पैटर्न का पालन करेगा। CBSE की एकेडमिक वेबसाइट पर यह सैंपल पेपर्स पिछले माह जारी किए गए थे।

WhatsApp Image 2022 02 09 at 19.27.07 e1644415633314

CBSE ने कोरोना के चलते 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं टर्म 1 और 2 में करने का फैसला किया था। CBSE क्लास 10 टर्म-1 बोर्ड माइनर विषयों की परीक्षाएं 17 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 30 नवंबर से 11 दिसंबर तक चलीं थीं। वहीं 12वीं क्लास के माइनर विषयों की परीक्षाएं 16 नवंबर और मेजर विषयों की परीक्षाएं 01 से 22 दिसंबर 2021 तक हुई थीं।

अभी टर्म 1 का रिजल्ट नहीं आया

CBSE ने अभी 10वीं 12वीं के टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी नहीं किए हैं। बताया जा रहा है कि सीबीएसई जल्द ही टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जारी कर सकती है। जो छात्र टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे अपने एग्‍जाम रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक कर पाएंगे। रिजल्‍ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा results.gov.in पर मार्कशीट के तौर पर रिलीज़ किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *