Headlines

शुरू हुई लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार की तैयारी, अलविदा कहने पहुंची कई फ़िल्मी और राजनीतिक हस्तियां

लता मंगेशकर

मुंबई : महान गायिका लता मंगेशकर के निधन से देशभर में गम का माहौल है। केंद्र सरकार ने 6 व 7 फरवरी को राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। 92 वर्षीय लता जी का रविवार सुबह मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रविवार शाम 6.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में अंत्येष्टि की जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे।

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके घर प्रभुकुंज से शिवाजी पार्क लेकर जाया जाने वाला है। शिवाजी पार्क में ही लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऐसे में लता दीदी के पार्थिव शरीर को ले जाने की तैयारी हो रही है। उनके एक ट्रक को सजाया गया है। इस ट्रक पर लता मंगेशकर की एक बड़ी तस्वीर को लगाया गया है। इस पर लिखा है – भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

लता मंगेशकर

लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके घर प्रभुकुंज पहुंचने के बाद उनके घर लोगों का तांता लग गया है। लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए लगातार लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। इनमे राज ठाकरे अपनी पत्नी और मां के साथ लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन के लिए उनके पेडर रोड स्थित आवास ‘प्रभुकुंज’ पहुंचे। श्रद्धा कपूर, अनुपम खेर, जावेद अख्तर भी श्रद्धांजलि देने लता मंगेशकर के आवास पर पहुंचे। गायिका लता मंगेशकर के अंतिम दर्शन करने के लिए अमिताभ बच्चन अपनी बेटी श्वेता नंदा के साथ पहुंचे हैं। इसके आलावा बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, उर्मिला मातोंडकर, नील नितिन मुकेश के पिता भी प्रभुकुंज पहुंचे हैं।

 

लता मंगेशकर लता मंगेशकर लता मंगेशकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *