Headlines

दीदी के गम में डूबा पूरा देश: दो दिन का राष्ट्रीय शोक, अंतिम संस्कार शाम 6:30 बजे

Whole country immersed in Didi's sorrow, PM Modi also became inconsolable

नई दिल्ली: भारत रत्न गायिका लता मंगेशकर का आज 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया के चलते 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। ‘भारत रत्न’ लता मंगेशकर के निधन पर पूरा देश दुखी है। लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। आज शाम 6:30 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द , गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश की कई बड़ी हस्तियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया और श्रद्धांजलि दी है।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी श्रद्धांजलि

“स्वरलोक” की माँ “सुरलोक” – कुमार विश्वास

सीएम अशोक गहलोत ने भी जताया शोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *