Headlines

जयपुर के विशाल मेगा मार्ट और ओके टॉवर को नगर निगम ने किया सील

जयपुर के विशाल मेगा मार्ट और ओके टॉवर को नगर निगम ने किया सील

जयपुर: नगर निगम की फायर शाखा और विजिलेंस टीम ने फायर एनओसी नहीं लेने और फायर फाइटिंग उपकरण पूरी तरह नहीं लगाने पर शहर के 2 प्रमुख मॉल और रेस्टोरेंट को सील कर दिया। ये दोनों मॉल और रेस्टोरेंट ऐसी लोकेशन पर है जहां लोगों का मूवमेंट सबसे ज्यादा रहता है।

नगर निगम हैरिटेज फायर शाखा के उपायुक्त आशीष कुमार वर्मा की टीम ने कार्रवाई करते हुए अजमेर रोड स्थित ओके प्लस टावर, कलेक्ट्री स्थित गुलाबी नगरी रेस्टोरेंट और एमआई रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट में आज रेंडम जांच की तो वहां फायर फाइटिंग से संबंधित उपकरण सही नहीं पाए गए। वहीं, इन तीनों ही बिल्डिंग संचालकों के पास नगर निगम की स्थायी फायर एनओसी भी नहीं थी। इसके बाद आज इन तीनों संस्थाओं को सील करने की कार्रवाई की गई।

करीब एक सप्ताह पहले जमवारामगढ़ स्थित कैमिकल फैक्ट्री में आगजनी हो गई थी। इस भीषण दुर्घटना में 4 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें 3 छोटे मासूम बच्चे भी थे। आगजनी के समय इस फैक्ट्री के अंदर 4 बच्चे फंस गए थे, जिन्हे बचाने के लिए उनका एक युवक फैक्ट्री के अंदर गया, लेकिन एक बच्चे को बचाने के बाद जब युवक दूसरी बार फैक्ट्री के अंदर गया तो वह दोबारा बाहर नहीं आ सका था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *