जयपुर। स्वाधीन फाउंडेशन द्वारा आयोजित जयपुर क्रिकेट लीग में शनिवार को किशनपोल विधानसभा के सात वार्डो की टीम नॉकआउट पूल में पहुंच गईं। इन सात टीमों का मुकाबला ग्रुप के आधार पर होगा। दूसरी ओर मालवीय नगर और आदर्श नगर विधानसभा के 14 वार्डो की टीम के बीच हुए मुकाबलों में सभी टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मालवीय नगर विधानसभा में पहला मैच वार्ड 148 और वार्ड 136 के बीच हुआ। जिसमें मैन ऑफ द मैच आदित्य के अच्छे खेल के बूते वार्ड 136 को दूसरी जीत मिली।
दूसरा मैच वार्ड 148 और वार्ड 130 के बीच हुआ। जिसमें वार्ड 148 ने पहले खेलते हुए 150 रन बना जीत पर मुहर लगा दी। इस मैच में मैन ऑफ द मैच साहिल टांक रहे। तीसरा मैच के मैन ऑफ द मैच वार्ड 132 के सचिन शर्मा रहे। मालवीय नगर विधानसभा के आखिरी मैच के मैन ऑफ द मैच वार्ड 132 के रवि प्रकाश शर्मा रहे। आखिरी दोनों मैचों की विजेता वार्ड 132 रही।
प्रदेश कांग्रेस के पूर्व संगठन महासचिव महेश शर्मा ने मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। किशनपोल विधानसभा के सात वार्डो की टीम नॉकआउट में पहुंच गईं है। इन सात टीमों का मुकाबला ग्रुप के आधार पर होगा। किशनपोल विधानसभा के सात वार्डों की टीम नॉकआउट दौर में पहुँच गई है। स्वाधीन फॉउंडेशन के अध्यक्ष राजेश चौधरी के अनुसार किशनपोल विधानसभा के वार्ड 55, 56, 57, 66, 59, 67 और 75 की टीमों ने क़वालीफाई कर लिया। अब इन टीमो का मुकाबला ग्रुप के आधार पर होगा। आदर्श नगर विधानसभा के वार्ड 79 और वार्ड 81 के मुकाबले में वार्ड 79 ने 24 रन से विजय हासिल की । वार्ड 98 और वार्ड 82 के मुकाबले में वार्ड 98 ने 47 रन से जीत हासिल की। वार्ड 87 और वार्ड 84 के बीच मैच में वार्ड 87 ने 20 रन से मैच जीता। मोहम्मद वसीम ने मैन ऑफ द मैच खिलाडीयो का सम्मान किया।
