Headlines

श्याम बाबा का देश की 13 से अधिक नदियों के पवित्र जल से होगा जलाभिषेक

श्याम

जयपुर : श्रीश्याम आराधन अखंड ज्योत दर्शन यात्रा के दौरान गंगा सागर, गंगाजी, नर्मदा, शिप्रा, यमुना, उत्तर वाहिनी गंगा, गोमती, चक्र तीर्थ, सोनभद्र, सरयू, ज्वाल तीर्थ, व्यासजी एवं अन्य पावन तीर्थों के लाए जल से जलाभिषेक होगा। बसंत पंचमी को श्री सेठजी महाराज ( श्याम प्रभु) का श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज के सानिध्य में श्री श्याम कृष्ण कुंज गांधी पथ वैशाली नगर जयपुर में तीर्थाभिषेक किया जाएगा।

श्याम सेवक कुमार गिरिराज शरण ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य पंकज शर्मा, आचार्य कैलाश शर्मा, समाजसेवी पंकज अग्रवाल (बरेली) एवं श्री श्याम रसोई चेरिटेबल ट्रस्ट के सभी सदस्य एवं पधाधिकारीगण श्री सेठजी का अभिषेक करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *