Headlines

निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा- वह सिर्फ टिप्पणी करना जानते है

निर्मला सीतारमण ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना, कहा- वह सिर्फ टिप्पणी करना जानते है

नई दिल्ली : आम बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने बजट को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि मैं आलोचना झेलने के लिए तैयार हूं, लेकिन उनसे नहीं जो बिना होम वर्क किए आते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को उन राज्यों की बेरोजगारी और विकास दर पर भी बात करनी चाहिए, जहां कांग्रेस की सरकार है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बजट पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी सरकार का बजट शून्य है। इसमें सैलरी क्लास, मिडिल क्लास, गरीब-वंचित, युवाओं, किसानों और एमएसएमई सेक्टर के लिए कुछ भी नहीं है। बजट बाद हुई प्रेसवार्ता में निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी की टिप्पणी का जवाब वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी से देने को कहा। इस पर चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को बजट समझ में नहीं आया है। बजट में सभी सेक्टर्स के लिए घोषणाएं की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *