Headlines

भाजयुमो के REET परीक्षा को लेकर प्रदर्शन में 100 कार्यकर्ता हुए जख्मी, पार्टी के बड़े नेता पहुंचे कुशलक्षेम पूछने अस्पताल

WhatsApp Image 2022 02 01 at 19.31.17 e1643724302236

जयपुर। भाजयुमो की ओर से REET परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जाँच की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन में पुलिस लाठीचार्ज से 100 कार्यकर्ताओं के चोटें आई। उनमें से 9 गंभीर अवस्था में घायलों को सवाई मानसिंह चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

भाजयुमो

घायलों में भाजयुमों शहर जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुरवंशी, भाजपा शहर जिला महामंत्री सरदार कुलवंत सिंह, विकास शर्मा, सीए विनय शर्मा, डिम्पल पमनामी, नरेंद्र पिलानिया, राजपाल चौधरी, यशदीप पाराशर, अजय सिंह चौहान, रमेश भींवाल, रामकिशोर प्रजापत शामिल है। घायलों की कुशलक्षेम पूछने भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता एसएमएस अस्पताल पहुंचे। उनमें भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता राजेन्द्र राठौड़, पूर्व मंत्री घनश्याम तिवाड़ी, अरूण चतुर्वेदी, भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राघव शर्मा व जिला महामंत्री कृष्ण मोहन शर्मा आदि शामिल है। इन नेताओं ने पुलिस लाठीचार्ज की भर्तस्ना करते हुए कहा कि भाजपा रीट परीक्षार्थियों को न्याय दिलाकर ही दम लेगी। इस तरह से जनता को आवाज को कुचला नहीं जा सकता।

आज गांधी सर्किल पर धरना

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इस लाठीचार्ज के विरोध तथा सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा की ओर से कल पूरे प्रदेशभर में किए जाने वाले आंदोलन की जानकारी देते हुए बताया कि कल जयपुर में भी गांधी सर्किल पर 12 बजे से 2 बजे तक धरना दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *