Headlines

मियावत देहात जिलाध्यक्ष सहित 15 मण्डल अध्यक्ष घोषित

जिलाध्यक्ष

भीण्डर। जनता सेना राजस्थान संरक्षक व पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर की अनुशंषा पर कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष भूरालाल मेनारिया ने सोमवार को उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पद पर धर्मराज मियावत को मनोनीत किया। वहीं इनके साथ देहात जिला महामंत्री पद पर आशाराम भाट टूस डांगियान, राकेश पचोरी लूणदा, रवि कुमार गर्ग खेरोदा को भी मनोनीत किया गया। वहीं जिले की वल्लभनगर, सलूम्बर, मावली व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में मण्डल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई।

4 विधानसभाओं के 15 मण्डल अध्यक्ष

जनता सेना राजस्थान के वल्लभनगर, मावली, सलूम्बर व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र के 15 मण्डलों के अध्यक्षों को मनोनीत किया गया। जिसमें वल्लभनगर विधानसभा के लूणदा मण्डल के उदयलाल सुथार संग्रामपुरा, कानोड़ मंडल के भवानी सिंह चौहान, भीण्डर मंडल के नरेन्द्र वाणावत, वाणियातलाई मंडल के कमलेन्द्र सिंह खानातलाब, खेरोदा मंडल के प्रकाश जैन बाठेड़ाकला, लूणेश्वर मंडल के रमेश नागदा माल की टूस, वल्लभनगर मंडल के रुपलाल डांगी बागथल, नवानिया मंडल के भगवतीलाल मेनारिया पूर्व सरपंच खरसाण, कुराबड़ मंडल के नारुलाल राव परमदा, जगत मंडल के केसर सिंह रुणीजा, बम्बोरा मंडल के उदयलाल डांगी भीनमाल को मनोनीत किया। वहीं मावली विधानसभा में मावली मंडल के धर्मेन्द्र सिंह चुण्डावत साकरिया खेड़ी, सलूम्बर विधानसभा में सलूम्बर शहर मण्डल के रामचन्द्र सालवी, सलूम्बर मंडल देहात के रोड़ सिंह चौहान, गोगुन्दा विधानसभा के गोगुन्दा मंडल के प्रकाश पुरोहित गोगुन्दा को मनोनीत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *