Headlines

माधव दास महाराज बने श्री चंद्रमोलेश्वर आश्रम के महंत

माधव दास महाराज बने श्री चंद्रमोलेश्वर आश्रम के महंत

जयपुर: प्रेम देवाचार्य महाराज के साकेतवासी होने पर प्रतापनगर सेक्टर छह के श्री चंद्रमोलेश्वर आश्रम में महंताई और संत भंडारा हुआ। प्रेम  देवाचार्य महाराज के शिष्य माधव दास महाराज को चादर ओढ़ाकर श्री चंद्रमोलेश्वर आश्रम और सावरा बालाजी आश्रम के महंत का कार्यभार सौपा गया। वृंदावन के दिगंबर अनि अखाड़ा के श्रीमहंत सुखदेव दास महाराज ने मंत्रोच्चार के साथ महंताई की चादर ओढ़ाई। वहीं काशी, मथुरा, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली  एवं राजस्थान के अनक संतों-महंतों और महामंडलेश्वरों ने माल्यार्पण कर महंताई की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।

संतों ने अर्पित की पुष्पांजलि:

इससे पूर्व देशभर से आए संतों ने प्रेम देवाचार्य महाराज के चित्रपट का पंचोपचार पूजन कर पुष्पाजंलि अर्पित की। नव नियुक्त महंत माधव दास महाराज ने साधु-संतों का सम्मान किया। उन्होंने बताया कि प्रेम देवाचार्य महाराज  हमेशा ही गौ, संत एवं अतिथि सेवा करते थे। उनकी सेवा पंरपरा और आदर्शों को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *