राज्य स्तरीय गणतंत्र समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने फहराया तिरंगा

गणतंत्र

जयपुर। आज भारत का 73वां गणतन्त्र दिवस है। राजस्थान में राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्यपाल कलराज मिश्र ने राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समारोह में मौजूद रहे। राज्यपाल के राष्ट्रीय अभिवादन के बाद शहीद लेफ्टिनेंट अभय पारीक गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांधी नगर की ओर से राष्ट्रगान पेश किया गया।

इसके बाद राज्यपाल ने परेड निरीक्षण किया। परेड कमाण्डर मनीष कुमार के नेतृत्व में हाडी रानी महिला बटालियन, चौदहवीं बटालियन,एस. डी.आर.एफ, जी.आर.पी, कारागार (जेल प्रहरी), बॉर्डर होमगार्ड और अरबन होमगार्ड की पुरूष-महिला यूनिट्स की एक-एक प्लाटून ने परेड में हिस्सा लिया। गणतंत्र दिवस समारोह में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी पेश की गई। डॉग शो, घुडसवारी शो, सेन्ट्रल पुलिस और सेना बैण्ड वादन हुआ। फिर राष्ट्रगान के बाद राज्यपाल के प्रस्थान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सीएम गहलोत के ध्वजारोहण कार्यक्रम

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुबह 7.30 बजे मुख्यमंत्री निवास पर ध्वजारोहण किया। सुबह 8 बजे पीसीसी, सुबह 8.30 बजे बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण, सुबह 9.15 बजे अमर जवान ज्योति पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर, सुबह 9.30 बजे एसएमएस स्टेडियम में राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *