Headlines

कोरोना का महाब्लास्ट : सारे रिकॉर्ड टूटे, प्रदेश में 16878, अकेले जयपुर में 4035; 15 ने दम तोड़ा

कोरोना

जयपुर। राज्य सरकार की शादी समारोह में छूट की गाइड लाइन के लागू होने से पहले ही राजस्थान में कोरोना का ऐसा महाब्लास्ट हुआ है कि पिछले सारे रिकॉर्ड ही तोड़ डाले। आज एक ही दिन में प्रदेश में 16878 मामले आये हैं, जिसमे से अकेले जयपुर में 4035 कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कोरोना से पीड़ित 15 लोगों ने दम तोड़ा है।

कोरोना संक्रमितों की आई इस लहर के बाद कोरोना एक्टिव केसों की संख्या आज प्रदेश में बढ़कर 84787 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार जोधपुर में 2222, अलवर में 1371, भरतपुर में 898, उदयपुर में 857, चितौड़गढ़ में 682, अजमेर में 657, कोटा में 594 व पाली में 504 कोरोना संक्रमित मिले। अन्य जिलों में भी हालात दिनों दिन खराब होते जा रहे है, जबकि सरकार ने 24 जनवरी से लागू होने वाली गाइड लाइन में ग्रामीण इलाकों में कर्फ्यू आदि में भी पूरी तरह छूट दे दी है। दूसरी तरफ खबरे आ रही है कि ग्रामीण इलाकों की स्कूलों में ही बड़ी संख्या में बच्चे संक्रमित मिल रहे हैं।

कोरोना

कोरोना

कोरोना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *