Headlines

रोडवेज ने यात्री परिवहन के विकास के लिए परिवहन व स्वायत्त शासन का 50-50 अनुपात करने का किया अनुरोध

रोडवेज

जयपुर। आरटीडीआईएफ (RTDIF) संचालन समिति की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वर्चयुअल बैठक में यात्री परिवहन के विकास के लिए परिवहन व स्वायत्त शासन 50-50 अनुपात में राशि करने का अनुरोध किया। आरटीडीआईएफ (RTDIF) संचालन समिति की मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वर्चयुअल बैठक में स्वायत्त शासन व परिवहन में 75-25 अनुपात राशि को यात्री परिवहन के विकास के लिए स्वायत्त शासन व परिवहन में 50-50 अनुपात में राशि करने का अनुरोध किया। बैठक में प्रबन्ध निदेशक, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम व प्रबन्ध निदेशक, जेसीटीएसएल को सदस्य के तौर पर सम्मिलित नहीं करने के सम्बन्ध में भी अवगत कराया गया। इसके अलावा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम व जेसीटीएसएल प्रबन्ध निदेशको की एक वर्किंग कमेटी बनाकर यात्री परिवहन से सम्बन्धित संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

आरटीडीआईएफ (RTDIF) संचालन समिति की बैठक में विकास के लिए परिवहन व स्वायत्त शासन 50-50 अनुपात में राशि करने के लिए वित्त विभाग ने सहमति एवं मुख्य सचिव ने इस सम्बन्ध में सैद्धान्तिक सहमति व्यक्त की। आरटीडीआईएफ (RTDIF) निधि में वित्तीय वर्ष 2011-12 से 2021-22 (30 सितम्बर, 2021 तक) 4160 करोड़ रू. प्राप्त हुआ, जिसमें परिवहन का योगदान 2561 करोड़ एवं स्वायत्त शासन विभाग योगदान 1598 करोड़ रू. था। आरटीडीआईएफ निधि में गठन के बाद से ही 55 से 60 प्रतिशत योगदान परिवहन विभाग का रहा है।

उल्लेखनीय हैं कि राजस्थान रोडवेज कोविड-19 से पूर्व 9 लाख से ज्यादा व वर्तमान में 7.50 लाख से ज्यादा यात्रियों को प्रतिदिन परिवहन सुविधा उपलब्ध कराता है एवं जेसीटीएसएल प्रतिदिन लगभग 1 लाख तथा जयपुर मेट्रो में प्रतिदिन 15000 यात्री यात्रा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *