Headlines

भाजपा ने फिल्मी अंदाज में एक-दो-तीन तथा क्या हुआ तेरा वादा गानों को राहुल गांधी के किसान कर्जमाफी के वक्तव्य से जोड़ कर घेरा

किसान

जयपुर। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर किसानों की कर्ज माफी पर कांग्रेस नेता राहुल ग़ांधी और गहलोत सरकार को घेरा है। पूनिया ने ट्वीट कर एक मजाकिया वीडियो भी शेयर किया है जिसमे थ्री-विंडो स्क्रीन में बीचों बीच राहुल गांधी का चुनावी वादा बताया गया है, जबकि ऊपर नीचे की विंडो में दो फेमस बॉलीवुड सॉन्ग है। 1 से 10 तक की गिनती गिनाकर सत्ता में आते ही 10 दिन में सभी किसानों का कर्जा माफ करने के राहुल गांधी के वादे को फिल्मी अंदाज में पेश किया गया है।

राजस्थान के किसानों की जमीनों की नीलामी और किसान आंदोलन के मुद्दे को उठाते हुए पूनियां ने राहुल गांधी का वादा याद दिलाते हुए जो वीडियो शेयर किया है। उसमें चुनाव से पहले राहुल गांधी के राजस्थान में किए गए वादे को बताया गया है। जिसमें राहुल गांधी 1 से 10 तक की गिनती गिनते हुए कह रहे हैं कि 10 दिन में नरेन्द्र मोदी जी को राजस्थान की सरकार जवाब दे देगी।

इस वीडियो की ओपनिंग इसकी पहली विंडो में फिल्म तेजाब में माधुरी दीक्षित पर फिल्माए गए गाने एक, दो, तीन से हो रही है। जिसमें माधुरी दीक्षित ठुमके लगाती हूँ यह गीत गाती हुई नजर आ रही हैं। राहुल का वीडियो खत्म होते ही- क्या हुआ, तेरा वादा…..वो कसम, वो इरादा…..गाना बज उठता है। जो फिल्म- हम किसी से कम नहीं से लिया गया है। राहुल गांधी के वादे की क्लोजिंग को इस गाने से जोड़ दिया गया है। सोशल मीडिया पर यह गाना जमकर वायरल हो रहा है।

किसान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *