Headlines

विश्व हिन्दू परिषद की ओर से आयोजित गंगासागर में स्नान के लिए आए यात्रियों की सेवार्थ निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारम्भ

शिविर

कलकत्ता। विश्व हिन्दू परिषद ने कोरोना काल की कठिन परिस्थितियों के बावजूद हर साल की तरह सभी कार्यकर्ताओं एवं धर्मावलंबियों की उपस्थिति में गंगासागर के परम् पवित्र स्नान हेतु आये यात्रियों की सेवार्थ निःशुल्क सेवा शिविर का विधिवत शुभारम्भ अपराह्न 4 बजे आउटराम घाट मैदान प्रांगण में किया गया। गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी शिविर में भोजन, आवास, तत्कालिक उपचार, सूखा राशन, चाय, बिस्कुट, खोय-पाया आदि सभी प्रकार की सेवाओं की समुचित व्यवस्था निःशुल्क है। अपने निज़ी भवन गंगासागर एवं कोलकता स्थित सेवा शिविर में उपरोक्त सभी सेवाएं गत 47 वर्षों से अविराम दी जाती है। शिविर का उद्धघाटन रामगोपाल सूंघा, श्री सिद्धि विनायक भक्त मंडल के अध्यक्ष सज्जन कुमार शर्मा, हकीकत कपूर व विजय हरभजनका ने रामदरबार की पूजा आराधना के साथ विधिवत किया।

श्री खांडल विप्र सेवा संघ के कार्यकर्ताओं ने भी हर साल की तरह इस साल उत्साह से भाग लिया। शिविर के प्रमुख संचालक एवं परिषद के अध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट ने अपने उद्धबोधन में संस्था के विभिन्न सेवाकार्यो की जानकारी देते हुए रमेश जोशी, ललित पीपलवा, आनंद लड़िया व उषा बाघेला सहित सभी कार्यकर्ताओ का उत्साहवर्धन किया। सुप्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी सज्जन कुमार शर्मा ने विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को लगातार 47 सालों से शिविर लगाने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी व सभी को मास्क पहनने व कोविड नियमो का पालन करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *