जयपुर। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी जल जीवन मिशन परियोजना के लिए केन्द्र से मिलने वाली हिस्सा राशि को बढ़ाने की मांग करेंगे और इस मामले में राज्यपाल कलराज मिश्र को पत्र भी लिखेंगे तथा जरूरत हुई तो उनसे मुलाकात भी करेंगे। मंत्री डॉ. महेश जोशी ने मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल कलराज मिश्र का जल जीवन मिशन परियोजना में केंद्र से हिस्सा राशि बढ़ाने की वकालत करने पर आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल कलराज मिश्र ने पिछले दिनों राज्यपालों के सम्मेलन में ये मुद्दा उठाया था। राजस्थान की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण विशेष राज्य मानते हुए केन्द्र द्वारा मिलने वाली हिस्सा राशि को बढ़ाने का मुद्दा उठाया था ।
जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी में केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह से भी आग्रह किया कि राजस्थान की विशेष भौगोलिक परिस्थितियों के चलते केंद्र से मिलने वाली हिस्सा राशि बढ़वाये। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी ने सभी लोकसभा और राज्यसभा सांसदों से भी प्रदेश के हित में इस मुद्दे को केन्द्र सरकार के समक्ष रखने का आग्रह किया।
