नई दिल्ली/चाकसू : विधायक सोलंकी ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति (SC) प्रकोष्ठ के नवनियुक्त चेयरमैन राजेश लिलोथिया को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर मुलाकात की। उन्होंने चेयरमैन राजेश लिलोथिया को नियुक्ति पर बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की ।
इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान में अनुसूचित जाति से जुड़े मुद्दों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की। तथा लंबित पड़े प्रकरणों का जल्दी निस्तारण करवाने को कहा। इस दौरान विधायक सोलंकी के साथ कृषि मंडी चेयरमैन एवं अल्मोड़ा विधानसभा पर्यवेक्षक हरिनारायण चौधरी व अल्मोड़ा विधानसभा कोऑर्डिनेटर शिव प्रताप हरसाना भी मौजूद थे।

