Headlines

इलेक्ट्रिक स्कूटी की बैटरी फटने से कंपनी पूरा गोदाम जला, 50 लाख का नुकसान

जयपुर: शहर के 22 गोदाम इलाके में एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बनाने वाली कंपनी के गोदाम में आग लग गई। मौके पर पहुंची 24 दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दरअसल, इंडस्ट्रियल एरिया स्थित अयान इलेक्ट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड के गोदाम में आज करीब 11 बजे अचानक धुआं निकलने लगा। पुलिस और दमकल को सूचना दी गई।

महेश नगर थानाधिकारी सज्जन सिंह ने बताया कि आग लगने से किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आज सुबह गोदाम में रखी एक लिथियम बैटरी फट गई। धमाके के साथ गोदाम में रखी इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी में आग लग गई। कंपनी के चेयरमैन जेपी विजयवर्गीय ने बताया आग लगने से करीब 25 गाड़ियां जलकर राख हो गई हैं। 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *